कोरोना वायरस के फैलने के बाद यहां पर नया कानून लाया गया है। इसके तहत कुत्ते, बिल्ली और सांप का मांस खाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। बीते कई सालों से पशु कार्यकर्ता चीनी सरकार से जानवरों का मांस खाने पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। पहली बार शेन्जेन शहर में इस कानून को अमल में लाया गया है। यहां की जनसंख्या 13 मिलीयन के पास है। नया कानून एक मई से लागू किया गया है। कुत्ते, बिल्ली और सांप के अलावा यहां पर मेंडक, कछुए आदि के मांस खाने पर भी रोक लगाई गई है।