अमरीका और यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। अमरीकी सरकार ने रविवार को कंबोडिया में 29 जुलाई को हुए ससंदीय चुनाव की आलोचान की है, जिसमें सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सीपीपी ने रविवार को हुए आम चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा पिछले साल मुख्य विपक्षी कम्बोडिया नेशनल रेस्क्यू पार्टी को गैरकानूनी घोषित किए जाने के बाद जीत की वास्तविकता पर संदेह है। वाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा हकाबी-सैंडर्स ने एक बयान में कहा, "दोषपूर्ण चुनाव, जो देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी को बाहर करता है, यह कम्बोडिया के संविधान में लोकतांत्रिक प्रणाली की स्थापना को लेकर एक बड़ा झटका है।"