19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / चीन ने अमरीकी पत्रकार को वीजा देने से इंकार किया, दोनों देशों के बीच तनाव गहराया

चीन ने अमरीकी पत्रकार को वीजा देने से इंकार किया, दोनों देशों के बीच तनाव गहराया

विदेश मंत्रालय ने कोई स्पष्ट और साफ कारण बताने से इंकार कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 23 Aug 2018, 9:00 AM IST

megha rajagoplan

चीन ने अमरीकी पत्रकार को वीजा देने से इंकार किया, दोनों देशों के बीच तनाव गहराया

बीजिंग। चीन के एक अमरीकी पत्रकार का वीजा नवीनीकृत करने से इंकारके बाद दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है। शिनजियांग में मानवाधिकार उल्लंघन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर मेघा राजगोपालन नमक इस पत्रकार की रिपोर्टिग से चीन की सरकार नाराज हो गई है। इसके बाद चीन ने इस पत्रकार की वीजा अवधि न बढ़ाने के फैसला किया है।

फॉरेन करेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ चाइना ने बुधवार को कहा कि बजफीड न्यूज के चीन में ब्यूरो चीफ मेघा राजगोपालन को चीन प्रशासन ने लांग टर्म वीजा देने से इंकार कर दिया है और इसके परिणामस्वरूप वह कोई दूसरी जिम्मेदारी लेने के लिए मजबूर हो गई हैं।

सऊदी अरब में महिला कार्यकर्ता का सिर कलम करने की तैयारी, पहली बार दी जाएगी ऐसी सजा

निष्पक्ष रिपोर्टिंग की सजा

अमरीकी पत्रकार राजगोपालन ने ट्वीट किया, "छह साल एक पत्रकार के रूप में शानदार तरीके से बिताने के बाद बीजिंग छोड़ना भावुक करने वाला है। चीन में अतुल्य आर्थिक गतिशीलता और सामाजिक बदलाव की एक अवधि के दौरान यहां बिताए गए समय को लेकर मैं कितनी कृतज्ञ हूं, इसे बयान नहीं किया जा सकता।" राजगोपालन ने आगे लिखा है," वहां रहने के कारण न केवल मुझे एक नई भाषा और संस्कृति सीखनी पड़ी, बल्कि दुनिया को बिल्कुल एक नए तरीके से देखना भी पड़ा। लेकिन यह बेहद चुनौतीपूर्ण और लाभदायक रहा है।"

चीन सरकार का सख्त कदम

फॉरेन करेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ चाइना ने कहा है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने कोई स्पष्ट और साफ कारण बताने से इंकार कर दिया है। बता दें कि राजगोपालन ने चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में गहन रिपोर्टिग की है। यह प्रांत उइगर मुसलमानों का निवास स्थान है। हाल में ही उइगर प्रान्त में हजारों मुसलमानों को कैद कर रखे जाने का मामला सामने आया है। यह रिपोर्ट मेघा राजगोपालन के प्रयासों से ही सम्भव हो पाई है।

दुनिया की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बनी पीवी सिंधु

चीन पहले भी उठा चुका है ऐसे कदम

इसके पहले भी चीन अपनी नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिग के लिए विदेशी संवाददाताओं को वीजा से इंकार किया जा चुका है। अथवा उन्हें देश निकाला दे चुका है। इससे पहले वर्ष 2016 में फ्रांस के संवाददाता उर्सुला गॉथियर को शिनजियांग में उनकी रिपोर्टिग के लिए देश से बाहर निकाल दिया गया था।