14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन: यात्री ने किया विमान को हाईजैक करने का प्रयास, पेन के सहारे एयर होस्टेस को बनाया बंधक

विमान संख्या सीए 1350 सुबह 9.58 बजे हेनान प्रांत के झेंगझू में झेंगझू शिनझेंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Apr 15, 2018

china

नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर चाइना के विमान का मार्ग रविवार को उस समय परिवर्तित करना पड़ा, जब विमान में सवार एक पुरूष यात्री ने चालक दल के एक सदस्य को बंधक बना लिया। सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएएसी) ने बताया कि यात्री ने चालक दल के सदस्य को धमकाने के लिए पेन का इस्तेमाल किया। दरअसल, यह यात्री विमान को हाईजैक करना चाह रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए यात्री ने एयर होस्टेस को बंधक बनाने की योजना बनाई। हालांकि विमान के स्टाफ की सतर्कता के चलते उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके और विमान की आपात लैंडिंग कराने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। वहीं दूसरी और विमान में सवार सभी यात्रियों को भी उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

दरअसल, विमान संख्या सीए1350 सुबह 9.58 बजे हेनान प्रांत के झेंगझू में झेंगझू शिनझेंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। सीएएसी के अनुसार स्थिति को काबू में किया गया और विमान में सवार चालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं। विमान ने हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा से सुबह 8:40 बजे उड़ा भरी थी और यह बीजिंग हवाईअड्डे पर सुबह लगभग 11 बजे पहुंचने वाला था। वहीं, सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से बताया कि विमान में सवार एक पुरुष यात्री के व्यवहार में अचानक बदलाव देखा गया, जिसके तुरंत बाद ही उसने एयर होस्टेस को बंधक बना लिया। घटना के बाद फ्लाइट के रूट में बदलाव कर दिया गया।

कर्मचारियों की सूझबूझ से टला संकट

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान विमान में सवार कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फ्लाइट को झेंगझोऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया। जिसके बाद यहां अलर्ट के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए। तभी एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।