7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजवा का कार्यकाल बढ़ाए जाने से चीन खुश, कहा-पाक आर्मी जनरल हमारे पुराने मित्र

नवंबर 2016 में 58 वर्षीय बाजवा को नवाज शरीफ सरकार ने सेना प्रमुख के रूप में चुना था इमरान सरकार ने उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बड़ा दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Aug 2019, 3:41 PM IST

bajwa

बीजिंग। पाकिस्तान के आर्मी जनरल कमर जावेद बाजवा का तीन साल का कार्यकाल बढ़ाए जाने से चीन खुश है। उसने बुधवार को कहा कि वह बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने से बेहद प्रसन्न है। बाजवा को चीन सरकार का पुराना दोस्त कहकर संबोधित किया गया।

बाजवा के सेवा विस्तार पर घर में घिरे इमरान खान, विपक्ष ने कहा- दुनिया में जाएगा गलत संदेश

चीन की ओर से एक बयान में कहा गया कि उनके अकल्पनीय सहयोग के कारण आज पाक से हमारे संबंध काफी बेहतर हुए हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2016 में 58 वर्षीय बाजवा को नवाज शरीफ सरकार ने सेना प्रमुख के रूप में चुना था। वह इस साल नवंबर में रिटायर्ड होने वाले थे। मगर इमरान सरकार ने उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बड़ा दिया है। यह फैसला तब लिया जब भारत और पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान शांति वार्ता को लेकर तनाव देखने को मिल रहा हैै।

टेरर फिंडिंग मामले में आतंकी हाफिज ने अपनी गिरफ्तारी को लाहौर हाईकोर्ट में दी चुनौती

चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुयांग ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ रहे सहयोग में बाजवा का योगदान सबसे अधिक रहा है। उनके नेतृत्व में हमें आगे भी सहयोग मिलता रहेगा। इस तरह से क्षेत्र में सुरक्षा के साथ स्थानीय शांति कायम रहेगी। गौरतलब है कि बलूचिस्तान में चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का काम जोरों पर चल रहा है।

इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा का जिम्मा बाजवा ने अपने हाथों में ले रखा है। बाजवा ने चीन से वादा किया है कि वह इन परियोजनाओं को स्थानीय स्तर पर हो रहे विरोध से बचाएंगे। चीन ने इमरान खान के फैसले की प्रशंसा की है। हालांकि पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने इस फैसले की निंदा की है। उनका कहना है कि इस निर्णय से पूरी दुनिया को गलत संदेश जाएगा। इस निर्णय से पता चलता है पाक सेना एक और दो लोगों पर ही निर्भर है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..