7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्‍तान के लिए बेहद मारक युद्धपोत बना रहा चीन, भारत के लिए नई चुनौती

दुनिया के सामने पाकिस्तान की कलई खुलने के बाद भी चीन उसे समर्थन देना जारी रखे हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 3 Jan 2019, 8:27 AM IST

warship

पाकिस्‍तान के लिए बेहद मारक युद्धपोत बना रहा चीन, भारत के लिए नई चुनौती

बीजिंग। दुनिया के सामने पाकिस्तान की कलई खुलने के बाद भी चीन उसे समर्थन देना जारी रखे हुए है। चीन पाकिस्तान की हर तरफ से मदद कर रहा है। चाहे वह आर्थिक मुद्दा हो या सामरिक या फिर राजनैतिक, चीन आंख मूंद कर पाकिस्तान का सपोर्ट कर रहा है। 2019 के पहले ही दिन यह खबर आई है कि चीन अपने मित्र देश पाकिस्तान के लिए एक 'अति उन्नत' युद्धपोत का निर्माण कर रहा है। बताया जा रहा है कि चीन के इस कदम से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पाकिस्तान के लिए मॉडर्न युद्धपोत

एक चीनी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चीन, पाकिस्तान के लिए एक 'अति उन्नत' युद्धपोत का निर्माण कर रहा है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस पर काम 2018 के मध्य में ही शुरू हो गया था और इस साल के आखिर तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिए जाने की संभावना बन गई है। बताया जा रहा है रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर में 'शक्ति संतुलन' सुनिश्चित करने के लिए और भारत को साधने के लिए चीन की यह एक बहुत बड़ी चाल है। भारत इन दिनों हिन्द क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अमरीका और रूस सहित जापान और आसियान देशों की मदद ले रहा है। इस कदम से बौखलाए चीन ने अब भारत को बैकफुट पर धकेलने और हिन्द महासगार के साथ साथ अर्ब सागर में पाकिस्तानी दखल को बढ़ाने के लिए उसे आधुनिक युद्धपोत मुहैया करा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने चीन से कुछ हथयार और रक्षा उपकरण खरीदने की घोषणा की थी। यह मौजूदा पोत इसी डील का हिस्सा है।

भारत के लिए बड़ी चुनौती

चीन के सरकारी अखबार 'चाइना डेली' ने इस बात की खबर दी है कि पाकिस्तान के लिए एक बेहद आधुनिक युद्धपोत बनाया जा रहा है। अखबार ने बताया है कि स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (सीएसएससी) ने इस बात की पुष्टि की है कि यह युद्धपोत आधुनिक खोजी एवं हथियार प्रणाली से लैस होगा। यह युद्धपोत, पनडुब्बी रोधी और वायु रक्षा अभियान में बेहद दक्ष होगा। बताया जा रहा है कि यह निर्माणाधीन पोत चीनी नौसेना के अत्याधुनिक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट का संस्करण है।असल से जब से अमरीका ने पाकिस्‍तान से दूरी बनाई है, तब से चीन, इस्‍लामाबाद पर अपने डोरे डाल रहा है। पाकिस्तान और बीजिंग की दूरियां इन दिनों बहुत कम हो रही हैं। इस पोत का निर्माण चीन के शंघाई स्थित हुदोंग-झोंगहुआ पोत कारखाने में हो रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.