1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन ने किया S-400 डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, रूस से 2015 में किया था रक्षा सौदा

चीन ने रूस से S-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए 2015 में समझौता किया था। तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे के बाद जुलाई में चीन को रूस से पहली खेप प्राप्त हुई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 27 Dec 2018, 3:08 PM IST

S-400 डिफेंस सिस्टम

चीन ने किया S-400 डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, रूस से 2015 में किया था रक्षा सौदा

बीजिंगः चीन ने S-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। रूस की दी हुई इस हवाई रक्षा प्रणाली ने तीन किलोमीटर प्रति सेकंड की सुपरसोनिक रफ्तार से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर एक 'कृत्रिम बैलिस्टिक लक्ष्य' को भेद दिया। इसका परीक्षण किस जगह पर किया गया इसके बारे में चीन ने कोई खुलासा नही किया है। चीनी मीडिया के अनुसार, रूस के इस हवाई रक्षा प्रणाली का चीन में पहली बार परीक्षण किया गया।

2015 में रूस से चीन ने किया था समझौता
चीन ने रूस से S-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए 2015 में समझौता किया था। तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे के बाद जुलाई में चीन को रूस से पहली खेप प्राप्त हुई थी। इसके बाद चीन ने इस हवाई रक्षा प्रणाली का परीक्षण कर अमरीका को संदेश देने की कोशिश की है। S-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली जमीन से हवा में मार करने वाली 72 मिसाइलों के साथ 4,800 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से एक साथ 36 लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। बता दें कि S-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली की खरीद का अमरीका शुरू से ही विरोध कर रहा था। इसको लेकर उसने कई प्रतिबंध भी लगाए हैं।