6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

China: वुहान में एक साल बाद फिर मिले कोरोना के नए केस, अब पूरी आबादी का होगा टेस्ट

चीन के वुहान शहर में फिर मिले कोरोना के नए मामले, एक साल बाद केस सामने आने से बढ़ी चिंता, डेल्टा वेरिएंट के बड़ा कारण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Aug 2021, 1:50 PM IST

Coronavirus in China

Coronavirus in China

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने के पीछे जिम्मेदान माने जाने वाले चीन ( China ) के वुहान ( Wuhan ) से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक साल के में कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि इन नए मामलों के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने पूरी आबादी का कोविड-19 टेस्ट ( Covid-19 Test ) करने का फैसला किया है।

बता दें कि वुहान वही शहर है, जहां पर दिसंबर 2019 में कोरोनावायरस ( Coronavirus ) का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद देखते ही देखते ये संक्रमण दुनियाभर में फैल गया। इस घातक संक्रमण की वजह से अब तक लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus Third Wave: तीसरी लहर की आहट के बीच 13 राज्यों ने खोल दिए स्कूल, बढ़ सकता बच्चों में संक्रमण

वुहान में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी ली ताओ ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी लोगों का न्यूक्लियक एसिड टेस्ट करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।

वुहान शहर की आबादी की बात करें तो ये 11 मिलियन यानी एक करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में संक्रमण फैलता है तो ये एक बार फिर चिंता का कारण बन सकता है।

संक्रमित मिले प्रवासी मजदूर
वुहान के अधिकारियों ने इससे पहले सोमवार को ये घोषणा की थी कि वुहान में कुछ प्रवासी मजदूर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या करीब सात बताई जा रही है।

दरअसल ये मामले उस वक्त सामने आए हैं जब 2020 के शुरुआती महीनों में वुहान में कोरोना संक्रमण के प्रकोप पर चीन ने सफलतापूर्वक काबू पाने का दावा किया था।

उसके बाद से लगभग एक साल तक वुहान में संक्रमण का कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया था, जिससे इस वायरस के खतरे से चिंता कुछ कम हुई थी, लेकिन एक बार फिर एक साल बाद आए नए मामलों ने पेशानी पर बल ला दिए हैं।

डेल्टा वेरिएंट बड़ा कारण
चीन ने फिलहाल वुहान के सभी निवासियों को घरों में रहने का आदेश दिया है। यही नहीं देश के अन्य इलाकों में संक्रमण का फैलाव ना हो इसको ध्यान में रखते हुए घरेलू परिवहन लिंक को भी वुहान से कट दिया गया है। इस बीच बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है।

मंगलवार को चीन ने घरेलू स्तर पर फैल रहे डेल्टा वेरिएंट की वजह से सामने आए 61 मामलों को रिपोर्ट किया। चीनी अधिकारियों का मानना है कि कोरोना के दोबार बढ़ने के पीछे डेल्टा वेरिएंट बड़ी वजह हो सकता है। चीन की राजधानी बीजिंग जैसे मुख्य शहरों ने लाखों लोगों की टेस्टिंग की है और संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को क्वारंटीन में भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus third wave : अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है तीसरी लहर! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

एयपोर्ट से फैला संक्रमण
चीन ने मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 मामलों को दर्ज किया है। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट चीनी शहर नानजिंग के एयरपोर्ट सफाई कर्मियों को संक्रमित करने के बाद कई शहरों में फैल गया है और संक्रमण फैलने की रफ्तार बेहद तेज है। यही वजह है कि चीन के अलग-अलग हिस्सों से कोविड के केस दर्ज किए जा रहे हैं।