
घर बेचने के लिए बिल्डर ने महिलाओं की पीठ पर बनवा दी पेंटिंग, वीडियो वायरल
बीजिंग। कहते हैं इस दुनिया में सेक्स बिकता है, लेकिन चीन के बिल्डरों ने यह दिखा दिया है कि सेक्स बेचता भी है। जी हां, चीन में रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों ने अपने फ्लैटों को बेचने की एक अनोखी तरकीब निकाली है। चीनी अचल संपत्ति एजेंट, बेकार और बेरोजगार महिलाओं की पीठ संपत्ति योजनाओं को चित्रित करके उनको बेच रहे हैं।
घर बेचने की अनोखी कवायद
अर्ध नग्न महिलाओं के पीछे घर की योजनाओं को पेण्ट करके एक चीनी अपार्टमेंट डेवलपर ने महिलाओं को सड़कों पर उतर दिया। नए अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के लिए एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान बिल्डर के इस कवायद से यह पूरा मिशन बहुत रुचिकर हो गया है। नई परियोजना के लिए विचित्र प्रचार कार्यक्रम का वीडियो फुटेज पूरे चीन में वायरल हो गया। यह कार्य्रकम दक्षिणी चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में 30 नवंबर को नैनिंग सिटी में हुआ था।
वीडियो वायरल
इस घटना के समाने आने के बाद इसका वीडियो इन दिनों चीन में खूब वायरल हुआ है। चीन के लोग इस वीडियो को धड़ाधड़ शेययर कर रहे हैं। उसके बाद यह घटना मीडिया की सुर्खियों में छा गई। एक तरफ जहां कुछ लोग इस बिल्डर की इस कदम पर हैरान हैं, वहीं कुछ लोग इसे अनैतिक तरीके से प्रचार का जरिया बताकर महिलाओं की मजबूरियों का फायदा उठाने के लिए बिल्डर की आलोचना कर रहे हैं।
Published on:
8 Dec 2018, 3:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.