
इस्लामाबााद। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पाकिस्तान की मदद करने के लिए चीन सामने आया है। इस बीमारी को जन्म देने वाले चीन ने अब पाकिस्तान को इलाज के लिए जरूरी दो टन चिकित्सा उपकरण भेजे हैं। इसमें एन 95 मास्क, वेंटिलेटर, टेस्ट किट, मेडिकल प्रोटेक्टिव कपड़े भेजे हैं। चीन ने यह राहत सामग्री ऐसे समय पर भेजी है,जब महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 1363 हो गई है और 11 लोग मारे गए हैं।
कोरोना वायरस पीड़ितों के इलाज में पाकिस्तान के हालात खराब हैं। अस्पतालों में मास्क, स्टॉफ के लिए प्रोटेक्टिव कपड़े और पर्याप्त वेंटिलेटर नहीं हैं। इस्लामाबाद में चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर बताया कि कम से कम दो टन मास्क, टेस्ट किट, वेंटिलेटर, मेडिकल प्रोटेक्टिव कपड़े पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। इनकी कीमत करीब 6 करोड़ 70 लाख रुपये है।
यही नहीं चीन के अलीबाबा फाउंडेशन ने भी 50 हजार कोरोना वायरस किट भी भेजे हैं। इससे पहले अलीबाबा समूह के मालिक जैक मा ने 50 हजार सर्जिकल मास्क और 50 हजार एन95 रेस्पिरेटर पाकिस्तान भेजे थे।
पाकिस्तान को 100 टन मेडिकल उपकरण देगा
पाकिस्तान को इस सप्ताह आपात सहायता के रूप में 20 वेंटिलेटर और 20 टन चिकित्सा सहायता चीन देगा। इसके अलावा अगले सप्ताह तक चीन पाकिस्तान को 100 टन मेडिकल उपकरण देगा। चीन पाकिस्तान को लाहौर की एक यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर हजार बेड का अस्पताल बनाने में मदद कर रहा है। यहां पर कोरोना के टेस्टिंग किट और अन्य उपकरण भी होंगे।
चीन पाकिस्तान को बढ़चढ़कर मदद कर रहा है। उसने एक डॉक्टर की टीम भी पाकिस्तान में भेजी है। ये चीनी डॉक्टर स्थानीय डॉक्टरों की मदद कर रहे हैं। चीन पाकिस्तान को कोरोना की चलती फिरती मशीन भी देगा। इससे बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो सकेगा। कोरोना से जंग के लिए पाकिस्तान ने पूरे देश में सेना को तैनाती कर दी है। बड़े-बड़े होटलों को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Updated on:
28 Mar 2020, 3:46 PM IST
Published on:
28 Mar 2020, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.