26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईएनएस अरिहंत की तैनाती से घबराया पाकिस्तान, कहा- दक्षिण एशिया में बढ़ेगा असंतुलन

परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की तैनाती से पाकिस्तान के माथे पर बल पड़ते नजर आ रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 9 Nov 2018, 9:34 AM IST

see Indian navy nuclear power INS Arihant

see Indian navy nuclear power INS Arihant

इस्लामाबाद। भारतीय परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की तैनाती से पाकिस्तान के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। पाकिस्तान ने गुरुवार इस बारे में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसी दक्षिण एशिया में असंतुलन बढ़ जाएगा। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के चिंताजनक बताते हुए धमकी दी कि भारत पाकिस्तान को कतई कमजोर न समझे।

अफगान शांति वार्ता में शामिल होगा भारत, तालिबान के साथ पहली बार साझा करेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच

घबराया पाकिस्तान

परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की तैनाती से पाकिस्तान के माथे पर बल पड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ने गुरुवार को इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हो जाएगी। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारत को धमकाने के लहजे में कहा कि सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में इस्लामाबाद की क्षमता पर किसी देश को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। बता दें कि भारत द्वारा परमाणु पनडुब्बी अरिहंत की तैनाती दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों से लैस किसी पनडुब्बी की पहली तैनाती है। आईएनएस अरिहंत ने इस हफ्ते अपनी प्रथम गश्त सफलतापूर्वक पूरी की है। इसके बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शुमार हो गया जो इस तरह की पनडुब्बी की डिजाइन, निर्माण करने और उसके परिचालन में सक्षम हैं। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि, 'यह न सिर्फ हिंद महासागर के तट पर स्थित देशों के लिए, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी चिंता का विषय है।'

वीडियो: कुदरत का नियम पलटा, चूहे के डर से भागी बिल्ली

भारत को धमकी

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने पहले तो पाकिस्तान के साथ वार्ता रद्द की उसके बाद से लगातार बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अब जिस तरह कटुतापूर्ण कार्रवाई की है, वह दक्षिण एशिया में स्थिरता के प्रति खतरे को प्रदर्शित करता है। भारत को लगभग धमकाते हुए पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि भारत हमें कमजोर न समझे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह कदम भारत के गैर जिम्मेदाराना रवैये का द्योतक है। पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने दावा किया कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सामरिक स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध है। लेकिन उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान किसी भी हमले की स्थिति में पूरी ताकत से जवाब देने में सक्षम है।