30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन के लिये सख्त सजा की मांग

अभियोजकों ने कोहेन को जेल की लंबी सजा सुनाने का अनुरोध किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Dec 2018, 3:09 PM IST

trump

डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन के लिये सख्त सजा की मांग

न्यूयॉर्क। अमरीकी अभियोजकों ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क की अदालत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन के लिए सख्त सजा की मांग करते हुए अदालत से उन्हें जेल की लंबी सजा सुनाने का अनुरोध किया। अभियोजकों ने कोहेन के उस अनुरोध को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने के आधार पर उनकी सजा में नरमी बरती जाए।

अलग-अलग संघीय अपराधों को अंजाम दिया है

न्यूयॉर्क के यूएस अटॉर्नी रॉबर्ट खुजामी ने अदालत को दिये बयान में कहा कि कोहेन एक वकील और कारोबारी हैं। उन्होंने कई वर्ष में चार अलग-अलग संघीय अपराधों को अंजाम दिया है। इन अपराधों को उन्होंने अपने व्यक्तिगत लोभ में आकर अंजाम दिया और बार-बार अपने पद तथा ताकत का इस्तेमाल किया और लोगों को प्रभावित किया।

51 से 63 महीने की अवधि की सजा

खुजामी ने कोहेन के लिये 51 से 63 महीने की अवधि की सजा की मांग की। कोहेन एक वरिष्ठ र्कायकारी और ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में ट्रंप के बिचौलिये थे। गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को ट्रंप के साथ उनके कथित प्रेम-संबंधों को गुप्त रखने के एवज में धन देने की बात स्वीकार की है।