जकार्ता। भूकंप और सुनामी की मार झेलते आए समुद्री देश इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 6 की तीव्रता के झटकों से इंडोनेशिया एक बार फिर दहल उठा है। हालांकि भूकंप से तत्काल होने वाली कोई क्षति या हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है । भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया एक आपदा प्रवण द्वीपसमूह वाला देश है जो भूकंपीय रूप से सक्रिय पैसिफिक "रिंग ऑफ फायर" पर स्थित है। 2018 में भूकंप और सुनामी की श्रृंखला के चलते इंडोनेशिया में 3,000 से अधिक लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था ।