30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
वीडियोः फिलीपींस का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोराके द्वीप 6 महीने के लिए बंद
Play video

वीडियोः फिलीपींस का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोराके द्वीप 6 महीने के लिए बंद

बोराके द्वीप में घूमने वाले पर्यटकों को 6 महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। सरकार ने सफाई के लिए इसे बंद कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 27 Apr 2018, 8:46 PM IST

मनीलाः फिलीपींस के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोराके द्वीप को छह महीने तक के लिए बंद कर दिया गया है। इन छह महीनों में इस पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की जाएगी। इसके अलावा इस ट्वीप में विकास कार्य भी करवाया जाएगा। पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि द्वीप में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बोराके फिलीपींस का एक प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है, यहां पर हर साल करीब 20 लाख लोग घूमने आते हैं। इस पर्यटन स्थल के जरिए जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार आर्थिक मदद देगी।

बोराके द्वीप में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अधिकारियों का कहना है कि यहां पर सीवेज जमा होने से काफी गंदगी हो गई थी। इसकी वजह से पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पर्यटकों के इन्ही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।