10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप के लिए किम जोंग ने खास जूता पहनकर बढ़ाया अपना कद

डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए किम जोंगे ने मंगलवार को खास तैयारी कर रखी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 12 Jun 2018, 7:48 PM IST

trump-kim

डोनाल्ड ट्रंप के लिए किम जोंग ने खास जूता पहनकर बढ़ाया अपना कद

नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उतना ही उत्साहित थे जितना कि डोनाल्ड ट्रंप। यही वजह थी कि ट्रंप से मिलने के लिए किम ने खास तैयारी कर रखी थी। यहां तक कि ट्रंप के साथ मीटिंग में किम को कैसा सूट पहनना है और किस तरह का जूता पहनना है, सबकी तैयारी उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने कर रखी थी। ट्रंप की लंबाई अपेक्षाकृत ज्यादा होने के चलते किम जोंग ने ऐसा काम किया कि वह भी अमरीकी राष्ट्रपति के कद से ज्यादा छोटे नजर नहीं आए।

ट्रंप से कद में छोटे हैं किम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग की लंबाई 5 फीट और 8 इंच है। जबकि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लंबाई किम से अधिक 6 फीट 3 इंच है। ट्रंप किम से 7 इंच लंबे हैं। लंबाई में इस अंतर को ध्यान में रखते हुए किम जोंग ने ऐसे जूते का चुनाव किया जो अपेक्षाकृत ऊंचे थे। सिंगापुर सम्मेलन के दौरान यह दिखा भी किम जोंग की लंबाई डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा कम नजर नहीं आ रही थी। ट्रंप से मिलने के दौरान किम के हाव-भाव से साफ लग रहा था कि वह इस मीटिंग से उम्मीदे लगाए हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का भारत सख्‍त विरोधी रहा है, अब सुधरेंगे संबंध

सार्थक रही मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन ने सिंगापुर में मंगलवार को ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के समापन पर एक 'विस्तृत' दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। दोनों नेताओं ने एक नई साझेदारी का संकल्प लिया और उत्तर कोरिया के प्रति दशकों पुरानी अमरीकी नीति को ट्रंप ने उलट दिया। संयुक्त बयान में, ट्रंप ने उत्तर कोरिया को सुरक्षा गारंटी मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई, वहीं किम ने कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण करने की अपनी मजबूत और दृढ़ प्रतिबद्धता जताई।