11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका में 6 भारतीय गिरफ्तार, शरीर में सोने के बिस्किट छिपाकर कर रहे थे तस्करी

श्रीलंका पुलिस ने छह भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार, शरीर में सोना छिपाकर चेन्नई में तस्करी (Gold Smuggling) के फिराक में थे सभी संदिग्ध
less than 1 minute read
Google source verification
Gold Smuggling

कोलंबो।श्रीलंका की पुलिस ने छह भारतीय नागरिकों पर कार्रवाई की है। इन सभी पर तस्करी का आरोप लगाया गया है। बकौल श्रीलंकाई पुलिस ये सभी चेन्नई में सोने के बिस्किट की तस्करी ( gold smuggling ) का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान इन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

शरीर के अंदरूनी भागों में छिपा रखा था सोना

मीडिया ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। एक रिपोर्ट में सीमा शुल्क प्रवक्ता उप निदेशक सुनील जयरत्ने के हवाले से बताया कि गिरफ्तार हुए संदिग्धों की उम्र 36 से 53 साल के बीच हैं। इन सभी ने अपने सामानों में, पैंट की जेब में और अपने शरीर के अंदरूनी भागों में सोने के बिस्किट छिपा रखे थे।

श्रीलंका में फिर से बढ़ाई गई इमरजेंसी, एक महीने और लागू रहेगा आपातकाल

Sri Lanka Serial Blasts: जांच समिति ने राष्ट्रपति सिरीसेना को सौंपी फाइनल रिपोर्ट

BIA के सीमा शुल्क अधिकारी कर रहे हैं मामले की जांच

पुलिस ने रविवार को श्रीलंका के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (BIA) से उनको गिरफ्तार किया। हालांकि, आगे की जांच BIA के सीमा शुल्क अधिकारी कर रहे हैं। मामले के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..