
कर्ज जाल में फंसे पाकिस्तान के पीएम इमरान को 'भिखारी' बता रहा गूगल, सरकार ने कार्रवाई की मांग की
वाशिंगटन। गूगल सर्च के पास लगभग हर किसी सवाल का जवाब होता है। कुछ भी सर्च करने पर उसका लगभग सटीक जवाब मिल ही जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से इससे संबंधित कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पहले गूगल पर इडियट सर्च करने पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें आने का विवाद थमा भी नहीं था कि अब गूगल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भिखारी बता दिया है।
उर्दू में भिखारी लिखने पर इमरान की फोटो
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने गूगल पर भिखारी लिखकर सर्च किया तो रिजल्ट में इमरान खान दिखा रहा था। कहा जा रहा है कि उर्दू में भिखारी लिखने पर इमरान की फोटो आ रही है। बता दें कि पाकिस्तान इस वक्त बुरे कर्ज जाल में फंसा हुआ है। इमरान हालात को सुधारने के लिए दुनिया में कई देशों के सामने मदद का हाथ फैला चुके हैं। ऐसे में गूगल पर भिखारी के साथ उनकी फोटो आने से छवि को नुकसान पहुंचना तय है।
पाकिस्तान सरकार ने की जल्द कार्रवाई की मांग
गूगल के इस विवादित सर्च पर पाकिस्तान सरकार ने भी टिप्पणी की है। उनका कहना है कि ये सब उनके खिलाफ एक साजिश की तरह है। उन्होंने इस बारे में गूगल से भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गूगल से जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई कर इसे हटाए जाने की मांग की है। पाक सरकार का तर्क है कि इस तरह के सर्च रिजल्ट की वजह से न सिर्फ पीएम की बल्कि पूरे मुल्क की छवि पर नकारात्मक असर पड़ता है।
सुंदर पिचाई ने दी थी ट्रंप मामले में सफाई
इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति की इडियट सर्च करने पर फोटो आने के मामले में खुद सीईओ सुंदर पिचाई को सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने कहा गूगल सर्च इंजन किसी चीज को बार-बार सर्च करने पर वो खुद से इस तरह रिजल्ट शो करता है। सर्च इंजन को इसी तरह डिजाइन किया गया है, इसके तहत जिस की-वर्ड को डाला जाता है वो एल्गोरिथम के आधार पर फोटो खोजता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.
Published on:
16 Dec 2018 12:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
