10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
पाक में अहमदिया-हजारा समुदाय पर होते हैं नफरत भरे हमले, नहीं माना जाता मुसलमान
Play video

पाक में अहमदिया-हजारा समुदाय पर होते हैं नफरत भरे हमले, नहीं माना जाता मुसलमान

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने हजारा समुदाय के दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 8 May 2018, 5:17 PM IST

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में पिछले 22 अप्रैल को हजारा समूदाय के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। आए दिन आतंक का पनाहगाह कहे जाने वाले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले की खबरें आती ही रहती हैं। इसी के तहत अब वहां पर हजारा शिया समुदाय के लोगों को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने हजारा समुदाय के दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्या के पीछे धार्मिक भावनाओं का होना माना जा रहा है जिसमें तालिबान, इस्लामिक स्टेट और सुन्नी मुसलमान शामिल हैं। बता दें कि लाखों की संख्या में हजारा समुदाय के लोग पाकिस्तान के क्वेटा में रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ भी आतंक का शिकार हो रहे समुदायों मेें अहमदिया समुदाय भी आता है। पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय एक अल्पसंख्यक समुदाय है।हालांकि विश्व में सबसे ज्यादा अहमदिया समुदाय के लोग पाकिस्तान में ही रहते हैं। पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय को मुसलमान नहीं माना जाता है। उसे एक गैर मुसलमान समुदाय समझा जाता है।पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोगों को मस्जिदों में जाने की इजाजत नहीं हैं। ईशनिंदा का शिकार होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा अहमदिया समुदाय के लोग शामिल हैं। सामाजिक न्याय के लिए लाहौर मे स्थापित एक संस्थान का कहना है कि 1987 से 2006 के बीच करीब 1472 लोगों पर ईशनिंदा के आरोप लगाए गए। इसमें 730 मुसलमान थे जबकि 501अहमदिया लोग। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लोगों में हिन्दू, सिख, क्रिस्टियन और अहमदिया लोगों पर हमेशा असहिष्णु होने के आरोप लगते रहते हैं और इऩ समुदाय के लोगों पर आक्रमण होते रहते हैं।