साना/यमन: यमन के शिया हौती विद्रोहियों ने रविवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बाराका परमाणु संयंत्र की दिशा में लंबी दूरी की द्रुतगामी क्रूज मिसाइल दागी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सबा न्यूज ने एक हौती सैन्य अधिकारी का हवाला देते हुए कहा, "मिसाइल ने अबू धाबी में सटीक लक्ष्य को भेदा है।"पिछले एक महीने में खाड़ी राज्यों पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का यह तीसरा हमला है।