15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए PM मोदी चीन के कितने शहर घूम चुके हैं ?

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का यह चौथा चीन दौरा होगा

2 min read
Google source verification
modi

नई दिल्ली : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन चीन दौरे पर हैं। चीन के शहर वुहान में 27 और 28 अप्रैल को
अनौपचारिक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच भारत-चीन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का यह चौथा चीन दौरा होगा। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर चीन के किन-किन शहरों में घूमे हैं।

पीएम मोदी का चीन का पहला दौरा
तारीख : मई 14-16, 2015
जगह : शियान, बीजिंग और शंघाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन का पहला आधिकारीक दौरा मई 2015 में था। पीएम मोदी का यह दौरा तीन दिन का था।
इस दौरे पर उन्होंने चीन में पहला कदम रखा शांशी प्रांत की राजधानी शियान में। चीन के प्राचीन शहर शियान से प्रधानमंत्री मोदी की अपनी यात्रा शुरू करने को भारत-चीन के रिश्ते में आई गर्माहट के प्रतीक के रूप में देखा गया। शियान पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया पीएम मोदी ने शियान के बाहर स्थित प्राचीन बौद्ध मंदिर और टेराकोटा युद्ध संग्रहालय भी देखा। युद्ध स्मारक के विजिटर्स बुक में प्रधानमंत्री ने टेराकोटा सेना को वैश्वि‍क धरोहर बताया इसके बाद पीएम मोदी बीजिंग पहुंचे। बीजिंग में चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से भी मुलाकात की। यहां दोनों देशों के बीच 24 समझौते हुए। पीएम मोदी बीजिंग के टेंपल ऑफ हेवन भी गए जहां पर भारत के योग और चीन के ताई ची को मिलाकर एक कार्यक्रम रखा गया था। शिंगुआ विश्वविद्यालय में पीएम मोदी ने भाषण भी दिया। बीजिंग के बाद पीएम शंघाई गए। पीएम मोदी ने शंघाई में फुतान विश्वविद्यालय में गांधी और भारतीय अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया

पीएम मोदी का चीन का दूसरा दौरा
तारीख : 3-2 सितंबर, 2016
जगह : हांगझू

प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2016 में चीन के हांगझू शहर में हुए जी 20 समिट में हिस्सा लिया। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के नेताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सामूहिक, समन्वित और लक्षित कार्रवाई के एजेंडे की जरूरत पर जोर दिया। वहीं पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अहम मुद्दों पर बात की।

पीएम मोदी का चीन का तीसरा दौरा
तारीख : 3-5 सितंबर, 2017
जगह : शियामेन

चीन के अपने तीसरे दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के शियामेन शहर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। दुनिया भर के बड़े-बड़े नेता ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए। हालांकि पाकिस्तान के साथ अपने बेहद करीबी रिश्तों के कारण चीन भरसक कोशिश करता रहा कि उसकी मेजबानी में हो रहे शिखर सम्मेलन में पारित प्रस्ताव में आतंकवाद के मुद्दे पर कोई ऐसी बात न हो लेकिन पीएम मोदी ब्रिक्स में आतंकवदा का मुद्दा उठाया। ब्रिक्स में हर तरह के आतंकवाद की निंदा हुई। इसमें पाकिस्तान का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया गया है, लेकिन उसकी जमीन से जो संगठन काम करते हैं, उनका साफतौर पर इसमें जिक्र किया गया। यह भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी रही। तीन दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी चीन के 5 शहरों को देख चुके हैं। वुहान छठा शहर है जहां पर पीएम मोदी गए हैं।