इस्लामाबादः इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए उन्होंने मेहमानों को निमंत्रण भेजना भी शुरु कर दिया है। इमरान खान के शपथ ग्रहण में कोई विदेशी नेता शामिल नहीं होगा। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं को न्योता दिया जाएगा। मीडिया में ऐसी खबरें भी कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। लेकिन पीटीआई प्रवक्ता के फवाद हुसैन ने ट्वीट किया, 'पीएम के शपथग्रहण समारोह में अंतरराष्ट्रीय नेताओं को बुलाने वाली मीडिया की खबरें सही नहीं हैं। हमने इस मसले पर विदेश मंत्रालय से सुझाव मांगा है और हम उसके मुताबिक फैसला लेंगे।'