पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर मामले में भारत सरकार के फैसले के खिलाफ यहां आयोजित एक रैली में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सीनेटर सिराजुल हक ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि जमात को कश्मीर पर इमरान सरकार की नीतियां मंजूर नहीं हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर कोई सौदा पहले ही तय किया जा चुका है।'