सोशल मीडिया में इस घटना की तस्वीर वायरल होने के बाद इमरान खान का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सऊदी प्रिंस को खुश करने के लिए इमरान खान किसी भी हद तक जा सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान द्वारा प्रिंस सलमान की खुशामदी का एक और नजारा दिखा था जब प्रिंस के विमान के पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल होते ही उनके विमान के चारों तरफ पाकिस्तानी फाइटर जेट उड़ने शरू हो गए थे। आपको बता दें कि अब तक इस तरह का सम्मान केवल अमरीकी राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन को दिया जाता रहा है। आपको बता दें कि सऊदी अरब के प्रिंस पाकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर पाकिस्तान आए हैं।उनके साथ शाही परिवार के सदस्य, मंत्री और प्रमुख कारोबारी संगठनों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। सलमान और उनके प्रतिनिधिमंडल के भव्य स्वागत के लिए इस्लामाबाद में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पाकिस्तान के संसद भवन पर प्रिंस सलमान की 120 फुट ऊंची और 45 फुट चौड़ी विशाल तस्वीर लगाई गई है।