14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ को बढ़त
Play video

पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ को बढ़त

पाकिस्तान के 11 वें आम चुनावों की गणना बुधवार को शाम 6 बजे शुरू हुई। खबरों के अनुसार पीटीआई अब तक 120 सीटों पर आगे है। पीएमएल-एन 58 सीटों में अग्रणी है। जबकि पीपुल्स पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही हैं।
Google source verification

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के 11 वें आम चुनावों की गणना बुधवार को शाम 6 बजे शुरू हुई। खबरों के अनुसार पीटीआई अब तक 120 सीटों पर आगे है। पीएमएल-एन 58 सीटों में अग्रणी है। जबकि पीपुल्स पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही हैं।बिलावल भुट्टो और शाहबाज शरीफ चुनाव हार गए हैं। पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान अपने सभी चुनाव क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं।

जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे, पाकिस्तान में बुधवार को हुए आम चुनाव में क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान सत्ता में आते दिख रहे हैं। बुधवार शाम मतदान समापत होते ही पूरे देश में वोटों की गिनती शुरू हो गई थे। देर रात तक आये पहले रुझानों से यह साफ़ हो गया था कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालांकि पाकिस्तान में हंग असेम्बली बनती हुई दिखाई दे रही है।