इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान की पद संभालने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और माना जा रहा है कि जल्द ही उनका आवास भी बदल दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इमरान खान को इस्लामाबाद स्थित मिनिस्टर एन्कलेव के एक घर में शिफ्ट किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस घर को ही इमरान खान का सरकारी आवास भी बना दिया जाएगा। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि अभी जो उनका निजी आवास है वो सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है, इसलिए उन्हें सरकारी आवास दिया जाएगा।