इमरान से पूछा गया कि क्या मौजूदा घटनाक्रम के बाद भारत से लोग पलायन कर क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश आना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बांग्लादेश पहले से ही चिंतित है क्योंकि असम में उन्होंने (भारत ने) पहले ही करीब बीस लाख लोगों को गैरपंजीकृत कर दिया है। मुझे ठीक-ठीक संख्या का पता नहीं है लेकिन इतने लोगों का क्या होगा?'