पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में इमरान के बयान के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान हमेशा से दूसरों के युद्धों में शामिल होकर अपनी विदेश नीति में गलती करता आ रहा है। आपको बचा दें कि इमरान अपनी महत्वाकांक्षी कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान कभी भी किसी अन्य देश के युद्ध में भाग नहीं लेगा।' आपको याद दिला दें कि इमरान ने पहले भी अलग-अलग मौकों पर इस बात का जिक्र किया है कि पाकिस्तान को दूसरे देशों में संघर्ष करने से काफी क्षति हुई है।