अहलूवालिया ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के आदेश के तहत पाकिस्तान से उन्हें सकारात्मक माहौल मिलेगा। आईसीजे के आदेश की भावना के अनुसार मुलाकात निष्पक्ष,स्वतंत्र और प्रभावी अर्थों में सफल हो सकेगी। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जाधव को राजनयिक पहुंच मुहैया कराए जाने की पुष्टि की।