25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द करने पर पाकिस्तान का जवाब, एक बेहतर मौका भारत ने गवांया

विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द करने पर पाकिस्तान का जवाब, एक बेहतर मौका भारत ने गवांया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत द्वारा अगले हफ्ते न्यूयार्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता को रद्द करने को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 21 Sep 2018, 9:59 PM IST

इस्लामाबादः पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को भारत द्वारा अगले हफ्ते न्यूयार्क में भारत व पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता को रद्द करने को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। कुरैशी ने कहा, "हमने पहले ही भारत को कह दिया था कि अगर वे हमारी तरफ एक कदम बढ़ाएंगे, तो हम दो कदम बढ़ाएंगे। लेकिन, इससे तो लगता है कि वे केवल एक कदम बढ़ाने के बाद लड़खड़ा गए।" कुरैशी ने कहा कि दुनिया को देखना चाहिए कि 'पाकिस्तान ने स्थिति को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाया है, जबकि भारत का रवैया आगे बढ़ने वाला नहीं है।' उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि नई दिल्ली आंतरिक दबाव का सामना कर रहा है।

कुरैशी ने भारत पर लगाया ये आरोप
शाह महमूद कुरैशी ने कहा, "अगर मुलाकात को दोनों देशों के बीच वार्ता का हिस्सा नहीं माना जाता, तो इसका उद्देश्य क्या था?" कुरैशी ने कहा, "मैं केवल यही कहूंगा, एक मौका था जिसे गंवा दिया गया। वार्ता केवल सम्मानजनक तरीके से हो सकती है। अगर वे इसके लिए इच्छुक नहीं हैं तो हम भी कोई जल्दबाजी में नहीं हैं।" फिलहाल पाकिस्तान के विदेश मंत्री के इस बयान को लेकर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
न्यूयॉर्क में होने वाली थी बैठक
पाकिस्तान पर जम्मू -कश्मीर में सुरक्षाकर्मी की हत्या और आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ भारतीय विदेश मंत्री की प्रस्तावित वार्ता शुक्रवार को रद्द कर दी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात करने वाली थीं। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र से इतर भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात पर भारत ने गुरूवार को ही सहमति जताई थी। न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक रद्द करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब मोदी सरकार शोपियां जिले में अगवा किए गए तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद विपक्ष के निशाने पर है।