26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान और चीन के बीच बस चलाने की तैयारी, भारत ने जताया विरोध

चीन-पाक के बीच बस सेवा 'चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर' के तहत शुरू होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 1 Nov 2018, 9:52 AM IST

china Pakistan bus service

पाकिस्तान और चीन के बीच बस चलाने की तैयारी, भारत ने जताया विरोध

नई दिल्ली। पाकिस्तान और चीन के बीच जल्द ही बस सेवा शुरू होने जा रही है। कुछ दिन पहले से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि चीन और पाकिस्तान के बीच जल्द ही बस सेवा शुरू हो सकती है। अब इस बात पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही दोनों देश बस के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। यह बस पाक अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरेगी।

पाकिस्तान: आसिया बीबी को बरी किए जाने से मचा बवाल, फैसले के बचाव में आए इमरान खान

सीपीईसी के तहत चलेगी बस

चीन-पाक के बीच बस सेवा 'चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर' के तहत शुरू होगी। पाकिस्तान न्यूज पेपर डॉन के हवाले से आई खबर के अनुसार यह बस सर्विस एक प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा संचालित किए जाने की सूचना है। इसकी शुरुआत 13 नवंबर को होनी है। यह बस सर्विस पाकिस्तान के लाहौर से चीन के काशगर तक जाएगी। 30 घंटे की इस बस यात्रा का किराया चीन जाने के लिए 13 हजार पाकिस्तानी रुपये होगा जबकि वापसी में यह किराया 23 हजार रुपये रखा गया है। कई लोगों द्वारा इस बस सर्विस के लिए एडवांस बुकिंग भी कराई गई है ।

भारत ने दर्ज की आपत्ति

भारत ने इस प्रस्तावित बस सेवा पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने वाली इस बस सर्विस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत ने इस सेवा को शुरू करने के लिए पाकिस्तान और चीन दोनों के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा, "तथाकथित 'चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर' के तहत पाक अधिकृत कश्मीर में बस सर्विस को लेकर हमने विरोध दर्ज कराया है।"

सेना के साथ मुठभेड़ में भतीजे की मौत पर बौखलाया आतंकी मसूद अजहर, दी बदले की चेतावनी

रवीश कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने चीन और पाकिस्तान के बाउंड्री अग्रीमेंट को मान्यता नहीं दी है। 1962 में जहां चीन ने अवैध तरीके से भारतीय भूमि पर कब्ज़ा कर लिया, वहीं पाकिस्तान ने 1948 से कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर अवैध रूप से काबिज है। उन्होंने कहा, "भारत यह दृढ़ रूप से बताना चाहता है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। और इसलिए पाकिस्तान द्वारा चलाई जाने वाली कोई भी बस सर्विस भारत की संप्रभुता और क्षेत्र का उल्लंघन है।"