28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SCO के मंच से भारत ने दिया पाकिस्तान को कड़ा संदेश, एक बार फिर शाह महमूद कुरैशी को किया नजरअंदाज

एससीओ के मंच से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 12 Oct 2018, 4:38 PM IST

sushma at SCO

SCO के मंच से भारत ने दिया पाकिस्तान को कड़ा संदेश, एक बार फिर शाह महमूद कुरैशी को किया नजरअंदाज

दुशान्‍बेः ताजिकिस्‍तान की राजधानी दुशान्‍बे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)की बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शिरकत की। एससीओ के मंच से सुषमा स्वराज ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर सुषमा स्वराज ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को घेरा। जिस दौरान सुषमा स्वराज एससीओ को संबोधित कर रही थी उस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी वहां शामिल थे। सदस्य देशों को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत विश्व व्यापार संगठन की केंद्रीयता के आधार पर एक खुले, स्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था का समर्थन करता है।

एससीओ में भी किया पाकिस्तान को नजरअंदाज
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान सदस्य देशों के नेताओं की एक सामूहिक तस्वीर खींची गई। फोटो खिंचवाते समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पास में ही खड़े रहे लेकिन सुषमा स्वराज ने उनकी तरफ देखा तक नहीं। फोटो सेशन खत्‍म होने के बाद जब सारे नेता जाने लगे तो शाह महमूद कुरैशी भी सुषमा स्वराज के पीछे ही थे और मुस्कुरा रहे थे। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने उन्‍हें देखा तक नहीं और सीधे बाहर की तरफ चली गईं। इस तरह से एक बार फिर भारत ने विश्व नेताओं के सामने पाकिस्तान को नजरअंदाज कर आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया। बता दें कि भारत ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देना बंद नहीं कर देता तब तक उससे कोई बातचीत तक नहीं होगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भी किया था नजरअंदाज
बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 27 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री को नजरअंदाज किया था। यहां पर भी दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ था लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई थी। जब सुषमा स्वराज ने शाह महमूद कुरैशी की ओर देखा तक नहीं तो पाक विदेश मंत्रालय की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आयी थी लेकिन भारत ने पहले ही साफ कर दिया था जब तक कश्मीर में आतंकी गतिविधियां पाकिस्तान रोक नहीं देता तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।