3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पापुआ न्यू गिनी में 7.2 की तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मंगलवार लगभग 3 बजे के करीब आया हमेशा भूकंप का खतरा बना रहता है पापुआ न्यू गिनी 'रिंग ऑफ फायर'पर स्थित है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 May 2019, 4:32 PM IST

earthquake

इंडोनेशिया: 7.2 की तीव्रता का भूकंप, हताहत होने की खबर नहीं

जर्काता। इंडोनेशिया के पापुआ न्यू गिनी में 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया।इसमें किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। अमरीका भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, भारतीय समयानुसार यह भूकंप मंगलवार लगभग 3 बजे के करीब आया था। भूकंप के असर का आकलन किया जा रहा है, लेकिन अभी किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आम हैं। पापुआ न्यू गिनी 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। इसलिए यहां पर हमेशा भूकंप का खतरा बना रहता है।

विमान हादसे के बाद रूसी एयरलाइन यमल ने सुखोई सुपरजेट ऑर्डर को किया रद्द

इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था

इससे पहले बीते साल अगस्त में इंडोनेशिया का लॉमबोक द्वीप पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 7 थी। भूकंप के झटकों से इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था। इस भूकंप से हज़ारों इमारतों को नुक़सान पहुंचा। कई जगहों पर बिजली भी गुल हो गई थी। इसकी वजह से 82 लोगों की मौत हो गई । इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..