यात्रियों के लिए इस बुलेट ट्रेन में खास व्यवस्था की गई है। इसमें लंबी और आरामदायक सीटे मौजूद हैं। इस नया लुकर यात्रियों को काफी आराम देता है। इसकी लाइट्स पर काफी खर्च किया है। लाइट्स माहौल को हल्का बना देती हैं। सीटों के ऊपर बने रैक की लाइट हर स्टॉप पर जलती है, ताकि यात्री अपना सामान न भूलें। अधिक सामान ले लिए स्टोरेज एरिया दिया गया है। हर कोच में दो की जगह छह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। बुलेट ट्रेन को जापान के हालातों के अनुकूल बनाया गया है। जापान में भूकंप बहुत आते हैं, ऐसमें बुलेट ट्रेन यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर तय करेगी।