मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जापानी विध्वंसक युद्धपोत कागा ने दक्षिणी जापान में ओकिनावा द्वीप के पास एक चीनी पनडुब्बी के होने की पुष्टि की। इसके बाद बाद हरकत में आई जापानी नौसेना ने अपने पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट की मदद से चीनी पनडुब्बी को खदेड़ दिया। इससे पहले साल 2018 में भी जापान ने चीन की पनडुब्बी को अपनी जलसीमा में पकड़ा था।