आमिर ने इसके लिए पाकिस्तानी सेना का आभार जताया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी यात्रा को मानवीय बताते हुए कहा कि उनकी यह 'दौरा शांति के लिए आवाज उठाने के लिए है।' लंदन से पाकिस्तान पहुंचे खान ने कहा, 'लोगों पर जुल्म हो रहा है। मैं यह सब ब्रिटेन में टीवी पर देख रहा था। मैं इस पर चुप नहीं रह सकता। मैं इसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा।'