28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारुदी सुरंग बिछाकर किया जोरदार धमाका, आठ बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत

कुंदुज में हुए विस्फोट में मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष है किसी भी आतंकी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी अब तक नहीं ली है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Nov 2019, 1:17 PM IST

afghanistan blast

तेहरान। उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में बुधवार को एक वाहन के गुजरने से बारुदी सुरंग में जोरदार धमाका हो गया। इसके कारण आठ बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य घायल हो गए।

कुंदुज में हुए विस्फोट में मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष है

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार बुधवार को शाम लगभग पांच बजे एक कार तालिबानी आतंकवादियों द्वारा लगाई बारुदी सुरंग से गुजर रही थी, तभी धमाका हो गया। इस हादसे में 15 नागरिकों की मौत हो गई। रहीमी के अनुसार ताजिकिस्तान से लगी हुई अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा पर स्थित कुंदुज में हुए विस्फोट में मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष है।

किसी भी आतंकी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी अब तक नहीं ली है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि क्या यह लक्षित हमला था या नहीं। हालांकि इस क्षेत्र में तालिबानी आतंकियों और अमरीका समर्थित अफगान सैन्य बलों के बीच अकसर टकराव होता है।