रूसी भूकंप विशेषज्ञों ने बताया कि रूस के पूर्वी क्षेत्र कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास 6.5 तीव्रता वाला एक मजबूत भूकंप दर्ज किया गया है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार रूसी के इस सुदूर पूर्वी प्रायद्वीप में भूकंप के कारण कोई हताहत या विनाश नहीं हुआ था। इससे पहले अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि कामचटका प्रायद्वीप पर गुरुवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। सर्वेक्षण ने यह भी बताया गया है कि भूकंप का केंद्र कमचटका के पूर्वी तट के नजदीक स्थित था। बता दें कि यह एक ऐसा क्षेत्र जो उच्च भूकंपीय गतिविधि से दो चार होता रहता है।