11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका में सियासी घमासान, अपदस्‍थ पीएम विक्रमसिंघे ने राष्‍ट्रपति के निर्णय को दी चुनौती, कहा अब भी प्रधानमंत्री

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को अपदस्‍थ कर नया प्रधानमंत्री पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को बनाया तो रानिल विक्रमसिंघे ने कहा वह अब भी प्रधानमंत्री।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 26 Oct 2018, 10:48 PM IST

कोलंबोः श्रीलंका में सियासी घमासान चरम पर है। पहले एक नाटकीय सियासी घटनाक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपला सिरीसेना की पार्टी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लिया। इसके बाद श्रीलंका के राष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमेसिंघे को बर्खास्त कर दिया। और महिंदा राजपक्षे को देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्‍होंने अपदस्‍थ अपदस्‍थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की जगह ली। लेकिन इसके बाद बर्खास्‍त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ताल ठोकते हुए इस निर्णय को चुनौती दी और कहा कि वह अब भी देश के प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ ही राष्‍ट्रपति के निर्णय पर सवाल भी उठाया।

निकाय चुनावों में राजपक्षे की पार्टी को मिली थी जीत
पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की नई पार्टी ने फरवरी में स्थानीय चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सत्तारूढ़ गठबंधन श्रीलंका स्वतंत्रता पार्टी (एसएलएफपी) और संयुक्त राष्ट्र पार्टी (यूएनपी) के बीच मतभेद पैदा कर दिया था। इसके बाद से दोनों दलों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया था।

इससे पहले अप्रैल में 6 मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा
इससे पहले इसी साल अप्रैल में छह श्रीलंकाई मंत्रियों ने यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था कि वे देश की यूनिटी सरकार में काम करते रहने में असमर्थ हैं। इससे पहले 10 उप मंत्रियो ने भी इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले मंत्री राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के नेतृत्व वाली श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के सदस्य थे।