22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिमों की आस्था पर उठाया सवाल, कोर्ट ने भेजा पांच साल के लिए जेल

इसके साथ ही कोर्ट ने उसपर पौने पांच लाख रुपए का भारी जुर्माना भी ठोंका है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

May 01, 2018

man charged with lakhs 5 year jail for posting against muslims on fb

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के खिलाफ दुनिया के तमाम देशों में सख्त नियम है। ऐसे ही नियम के तहत इंडोनेशिया में एक 39 वर्ष के शख्स को पांच साल की सजा हुई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उसपर पौने पांच लाख रुपए का भारी जुर्माना भी ठोंका है।

कहा था- हर जगह है ईश्वर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एलनोल्डी बाहारी ने मुस्लिमों की आस्था पर सवाल उठाने वाला एक पोस्ट लिखा था। बताया जा रहा है कि बाहारी ने ईश्वर की मौजूदगी के अनुभव का दावा किया था। उसने मुस्लिमों के विश्वास पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मुझे हर जगह ईश्वर की अनुभूती होती है।

लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सुनाई सजा
कोर्ट ने लंबी बहस के बाद बाहारी को दोषी पाया और सजा सख्त पांच साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। बाहारी को इलेक्ट्रानिक सूचना कानून के तहत सजा मिली है। बाहारी के वकील एंडी कोमरा ने कहा कि इस मामले में कई फर्जी तथ्य जोड़कर मेरे क्लाइंट को फंसाया गया है। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे इंडोनेशिया के नरमदलीय इस्लाम समुदाय में भय पैदा होगा और लोग उग्र हो सकते हैं।