30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 15 सेकेंड में कोरोना वायरस का शिकार हुआ ये शख्स, महिला के संपर्क में आने से हुआ संक्रमण

अधिकारियों के अनुसार शख्य 23 जनवरी को एक मार्केट में मौजूद होने की वजह से कोरोना वायरस की चपेट में आया ये शख्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Feb 2020, 8:22 AM IST

corona virus

कोरोना वायरस का कहर।

बीजिंग। चीन समेत पूरी दुनियाभर में लोग कोरोना वायरस का कहर झेल रहे हैं। इसका वायरस लोगों में दहशत का माहौल बना रहा है। चीन का एक 56 वर्षीय शख्य सिर्फ 15 सेकेंड्स में इस वायरस का शिकार हो गया। शख्स बाजार में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के बगल में खड़ा हुआ था। उसने अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था।

कोरोना वायरस पर पहली बार बोलने वाले चीनी डॉक्टर की मौत

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वह शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। डॉक्टरों ने मरीज के इतिहास को जाने की कोशिश की है तो पाया कि वह इससे पहले किसी जानवर के संपर्क में नहीं आया था। अधिकारियों के अनुसार शख्य 23 जनवरी को एक मार्केट में मौजूद होने की वजह से कोरोना वायरस की चपेट में आया। अब अधिकारी उसके पिछले 14 दिनों के बारे में छानबीन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्थानीय समयानुसार, सुबह 7:47 बजे वह संक्रमित महिला के बगल में खड़ा हुआ था और तभी इसी दौरान वह संक्रमण के चपेट में आ गया। महिला के बगल में खड़ा होने के बाद शख्स दो और मार्केट में गया और बाद में रेस्त्रां में भी गया। करीब चार फरवरी को उसके कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई।

चीन में मरने वालों की संख्या 636 हुई

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 636 हो गई है, जबकि अधिकारिक तौर पर मामलों की संख्या भी बढ़कर 31,161 हो गई है। चीनी प्रशासन ने यह जानकारी दी। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उन्हें 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स से गुरुवार को कोरोनवायरस संक्रमण के कन्फर्म 3,143 नए मामलों और 73 मौतों की जानकारी मिली है।

वायरस से बचाने वाले मास्कों की कमी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने वाले मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों की दुनिया भर में भारी कमी हो रही है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि सुरक्षा उपकरण की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।