23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / मसूद अजहर के गुर्दे दे चुके हैं जवाब, अब भारत के खिलाफ साजिश करने वाला यह शख्स संभाल रहा जैश की जिम्मेदारी

मसूद अजहर के गुर्दे दे चुके हैं जवाब, अब भारत के खिलाफ साजिश करने वाला यह शख्स संभाल रहा जैश की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के बहावलपुर में रहता है मसूद अजहर IC-814 विमान हाईजैकिंग करने वाला अजहर का भाई चला रहा है जैश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 10 Sep 2019, 11:34 AM IST

masood azhar

आतंकी मसूद अजहर को लापता बता रहा पाकिस्तान।

इस्लामाबाद। वैश्विक आतंकी घोषित और जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिल रही है कि मसूद अजहर का हेल्थ अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। इसके चलते वह यात्रा नहीं कर पा रहा, यही नहीं वह सक्रिय रूप से संगठन में भी काम नहीं कर पा रहा है। इस हालत में मसूद की जगह उसका भाई अब्दुल रौफ असगर इस आतंकी संगठन का संभाल रहा है।

अजहर के गुर्दे हो चुके हैं खराब

शीर्ष खुफिया स्रोतों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अजहर के गुर्दे जवाब दे चुके हैं। हालक ऐसी हो चुकी है कि वह ज्यादातर वक्त अपने क्वार्टर में ही गुजारता है। सूत्र ने उसकी लोकेशन का खुलासा करते हुए बताया कि वह फिलहाल पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश केंद्र में छिपा है।

बता दें कि मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही भारत ने भी उसे व्यक्तिगत आतंकी घोषित किया है।

बहावलपुर में रहता है मसूद अजहर

बकौल खुफिया अधिकारी, 'मसूद अजहर की तबीयत बेहद खराब है। इस हालत में वह जैश के रोजाना के कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाता है। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है और अब स्वास्थ्य भी खराब होने के कारण उसे पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश के ठिकाने पर सुरक्षित रखा गया है।'

IC-814 विमान को हाईजैक में भी निभाई अहम भूमिका

अब मसूद अजहर का भाई ही हमलों की योजना से लेकर और उन्हें संचालित करने के तरीकों तक सबकुछ देख रहा है। आपको बता दें कि IC-814 विमान को हाईजैक करने का सरगना अब्दुल रौफ असगर था। इसकी मदद से ही जैश ने अजहर को भारतीय जेल से रिहा कराया था। हर शुक्रवार असगर आतंकियों को उपदेश देता है। लड़कों को भारत के खिलाफ बरगला रहा है। भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारी का मानना है कि अब असगर ऐसा शख्स है जिसपर नजर रखना जरूरी है।