
टोक्योः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जापान में ट्रेन की सवारी की। पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष के साथ यामानाशी से टोक्यो ट्रेन के द्वारा गए। ट्रेन में पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिंजों आबे के साथ बातचीत करते नजर आए। बता दें प्रधानमंत्री मोदी ऐसे पहले विदेशी नेता हैं जो जापानी प्रधानमंत्री के साथ हॉलिडे होम पहुंचे। यामानाशी प्रांत के होटल माउंट फूजी में शिंजो आबे छुट्टियां मनाने आते हैं।