इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) ने बीते सप्ताह हुए चुनावों में धांधली के आरोपों की सोमवार को आधिकारिक जांच की मांग की। पीएमएल-एन की केंद्रीय कार्यकारिणी की लाहौर में बैठक के बाद पार्टी नेता ख्वाजा आसिफ ने कहा,"हम 25 जुलाई को हुई घटनाओं की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग की मांग करते हैं।" आसिफ ने कहा कि वह चुनावों के दौरान की गई कथित धोखाधड़ी पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित किया जाएगा।