बताया जा रहा है नेपाल ने इस इलाके में अस्पताल, स्कूल और सड़क तक का निर्माण कर लिया है। नेपाल यहां ही नहीं रुका बल्कि वह गोवर्धना में शिवालिक रेंज की पहाड़ियों पर भी अपना दावा कर रहा है। हैरत की बात यह है कि नेपाल के इस कदम के बाद भी भारत सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हालांकि दोनों देश सीमा विवाद को लेकर कई बार बैठक कर चुके है लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है।