2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने किया वादा, कहा- वेस्ट बैंक की यहूदी बस्तियों को अपने देश में मिलाया जाएगा

चुनावों से तीन दिन पहले कर दिया ऐलान कहा, सभी रिहाइशी इलाक़ों की रक्षा करेंगे और उन्हें उजड़ने नहीं देंगे इजराइल की ओर से की गई बसावट अवैध मानी गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Apr 2019, 6:23 AM IST

bejamin

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने किया वादा, कहा- वेस्ट बैंक की यहूदी बस्तियों को अपने देश में मिलाया जाएगा

येरूशलम। इजराइल में आम चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सत्तारूण पार्टी दोबारा से सत्ता में आने की जुगत में लगीं हैं। अपने प्रचार में इजराइल के पीएम बेन्जामिन नेतन्याहू कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर वो चुनाव जीतते हैं तो क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में बसाई गई यहूदी बस्तियों को इजराइल में शामिल कर देंगे। गोलन हाइट्स के बाद के अब इस मुद्दे ने फ़लस्तीनियों की नींद उड़ा दी है।

संप्रभुता के दायरे में लाने का समर्थन करती है

नेतन्याहू ने ये बयान देश में होने जा रहे चुनावों से तीन दिन पहले दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वो उन सभी रिहाइशी इलाक़ों की रक्षा करेंगे और उन्हें उजड़ने नहीं देंगे। इसराइल में मंगलवार को चुनाव होंगे और नेतन्याहू का मुक़ाबला उन दक्षिणपंथी पार्टियों से है जो वेस्ट बैंक को इजराइल की संप्रभुता के दायरे में लाने का समर्थन करती हैं। अंतरराष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़ वेस्ट बैंक में इजराइल की ओर से की गई बसावट अवैध है मगर इजराइल ऐसा नहीं मानता। इजराइल ने वेस्ट बैंक और ईस्ट यरूशलम में 100 से अधिक यहूदी बस्तियां बसाई हैं। गौरतलब है कि कुछ हफ़्तों पहले अमरीका ने गोलान हाइट्स पर इजराइली संप्रभुता को मान्यता दी थी। गोलान हाइट्स को इजराइल ने सीरिया से अपने कब्ज़े में लिया था।

क्या है मामला

इजराइल ने वेस्ट बैंक में चार लाख यहूदियों को बसाया है जबकि दो लाख यहूदी पूर्वी येरूशलम में रह रहे हैं। वेस्ट बैंक में लगभग 25 लाख फ़लस्तीनी रहते हैं। फ़लस्तीनी क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक,पूर्वी येरूशलम और गाजा पट्टी को मिलाकर एक देश बनाना चाहते हैं। इजराइल और फ़लस्तीनियों के बीच वेस्ट बैंक में बनाई गई यहूदी बस्तियों को लेकर विवाद बना रहता है। फ़लस्तीनी कहते हैं कि उनके स्वतंत्र देश के गठन की संभावनाएं इन बस्तियों के अस्तित्व में रहने से कमज़ोर होती हैं।