26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहबाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला, दोनों बेटों की मुसीबत बढ़ी

शाहबाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। शरीफ पर भ्रष्टाचार का एक अन्य मामला पहले से चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 10 Nov 2018, 9:34 PM IST

इस्लामाबादः पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ के खिलाफ यहां की एक अदालत में भ्रष्टाचार का एक नया मामला आया है। शरीफ पर भ्रष्टाचार का एक अन्य मामला पहले से चल रहा है। पाकिस्तान भ्रष्टाचार रोधी निकाय, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के प्रवक्ता ने लाहौर में कहा कि ब्यूरो ने रमजान शुगर मिल मामले में भी शहबाज शरीफ की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। एनएबी के प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहते हुए शाहबाज शरीफ ने सरकारी फंड का उपयोग रमजान शुगर मिल को फायदा पहुंचाने के लिए किया था। यह मिल उनके परिवार की है।

अक्टूबर में गिरफ्तार हुए थे शरीफ
आशियाना इकबाल भवन योजना में भ्रष्टाचार के मामले में पिछले पांच अक्टूबर से शाहबाज शरीफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की हिरासत में हैं। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की अदालत ने उनके बच्चों सलमान शाहबाज और हमजा शाहबाज को समन जारी किया, जोकि रमजान शुगर मिल में निदेशक के पद पर हैं। प्रवक्ता ने कहा कि सलमान अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए, जबकि हमजा अदालत में पेश हुए और वह अग्रिम जमानत पर हैं। इस बीच अदालत ने शाहबाज शरीफ की हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। भ्रष्टाचार रोधी निकाय का कहना है कि शाहबाज शरीफ 2013 से 2018 के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए हाउसिंग स्कीम में भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। वहीं शहबाज शरीफ का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप झूठे और आधारहीन हैं।