10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
VIDEO: बस दुर्घटना के घायलों से मिले नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन, हादसे में 36 लोगों की मौत
Play video

VIDEO: बस दुर्घटना के घायलों से मिले नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन, हादसे में 36 लोगों की मौत

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की। इस दुर्घटना में चीन के 32 पर्यटकों सहित कुल 36 लोगों की मौत हो गई थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 Apr 2018, 5:10 PM IST

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की। इस दुर्घटना में चीन के 32 पर्यटकों सहित कुल 36 लोगों की मौत हो गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि इस अप्रत्याशित दुर्घटना से वह खासे दुखी हैं और वह पीड़ित परिवारों के बारे में सोचकर अपने दर्द पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम मृतकों के प्रति संवेदना जताने के लिए सोमवार को प्योंगयांग स्थित चीन के दूतावास भी गए। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, रविवार को हुई दुर्घटना में उत्तर कोरिया के चार नागरिक और 32 चीनी पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस घटना में दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उत्तर कोरिया की मीडिया ने इस घटना के बारे में अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई। चीन का कहना है कि वह दुर्घटना की जांच करेगा। चीन ने प्योंगयांग स्थित देश के राजनयिक मिशन के सदस्यों से दुर्घटनास्थल का दौरा करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा चीन ने विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों और चार चिकित्सकों को भी उत्तर कोरिया भेजा है।किम जोंग उन 2011 में सत्ता संभालने के बाद पहली बार चीनी दूतावास पहुंचे थे।