7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेशावर में एक सिख युवक की हत्या, इमरान सरकार ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से पल्ला झाड़ा

इस घटना के बाद से पाकिस्तान में रह रहे सिख समुदाय के अंदर आक्रोश पनप रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 Jan 2020, 2:52 PM IST

murder of old couple

वृद्ध दंपत्ति की हत्या से मचा हाहाकार।

लाहौर। पाकिस्तान में बीते दिनों ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव के बाद अल्पसंख्यकों पर दोबारा निशाना बनाया गया है। पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव चामकानी थाना क्षेत्र में मिला। मृतक का नाम रविंद्र बताया गया है। इस घटना के बाद से पाकिस्तान में रह रहे सिख समुदाय के अंदर आक्रोश पनप रहा है। हाल में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर नाम बदलने तक की चेतावनी जारी की थी।

ट्रंप ने कैसे ले लिया सुलेमानी को खत्म करने का फैसला, ईरान से युद्ध की हो सकती है शुरुआत

क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने सिखों को नगर कीर्तन करने से रोक दिया था। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में तनाव बरकरार है, इसके कारण नगर कीर्तन की इजाजत नहीं मिली।

पाकिस्तान ने खारिज की बेअदबी की खबरें

पाकिस्तान ने गुरुद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी की खबरों को खारिज किया है। पाक सरकार ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मस्थान को किसी ने हाथ तक नहीं लगाया है। सिख धर्म के पवित्र स्थलों में से एक में तोड़फोड़ किए जाने के दावे गलत हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार पंजाब प्रांत के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि वहां शुक्रवार को दो मुस्लिम समूहों के बीच झड़प हुई थी। उक्त झगड़ा चाय की एक दुकान पर किसी मामूली घटना को लेकर हुआ था। जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।