नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से आतंकी अड्डों पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद पाक बौखला गया है। दोनों देशों के बीच मौजूदा समय में तनाव बढ़े हुए हैं। इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश आत्मरक्षा में भारतीय सेना के किसी अकारण आक्रमण का जवाब देगा। इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सेना प्रमुख ने अमरीकी मध्य कमान के कमांडरों, यूके के सेना प्रमुख और आस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख और पाकिस्तान में अमरीका, यूके और चीन के राजदूतों से टेलीफोन पर यह बात कही। सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर के प्रमुख मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्विटर के माध्यम से जनरल बाजवा के बयान का जिक्र करते हुए कहा, "पाकिस्तान आत्मरक्षा में निश्चित रूप से किसी भी हमले का जवाब देगा।"