इस मामले में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी पीछे नहीं हैं। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने खुद अपनी सरकार की पीठ ठोंकी है। इमरान खान ने ट्वीट करते हुए कहा, "कुलभूषण जाधव को बरी करने और भारत को वापस न करने के आईसीजे के फैसले की सराहना करें। वह पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी है। पाकिस्तान अपने कानून के अनुसार आगे बढ़ेगा।"